Published On : Sun, Mar 3rd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

CBI ने नागपुर से NHAI के जर्नल मैनेजर को किया गिरफ्तार

-20 लाख की रिश्ववतखोरी का मामला, 45 लाख किए जब्त
Advertisement

नागपुर: सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में एनएचएआई के जर्नल मैनेजर अरविंद काले गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह एक्शन 20 लाख की रिश्वतखोरी के मामले में लिया है। इसके साथ ही सीबीआई ने इस तलाशी अभियान में 45 लाख रुपये जब्त किए।

20 लाख की रिश्वतखोरी का मामला:

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में 20 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जर्नल मैनेजर अरविंद काले को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि काले प्रोजेक्ट के मैनेजर भी थे। उन्होंने कथित रूप से एक प्राइवेट कंपनी से रिश्वत ली थी।

45 लाख रुपये किए जब्त:

Advertisement

अधिकारियों ने आगे बताया कि सीबीआई ने काले की गिरफ्तारी के बाद एक तलाशी अभियान में 20 लाख रुपये की रिश्वत समेत 45 लाख रुपये जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार काले और 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बांग्लादेश में काम करने वाले शख्स के साथ 28 लाख की ठगी:

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़े के कारखाने में मैनेजर के पद पर काम करने वाले शख्स के साथ धोखाधड़ी हुई है। शख्स महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने घर पर छुट्टियां मनाने आया था। उस दौरान शेयर कारोबार में मुनाफे का लालच देकर कथित तौर पर उससे 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

यह शख्स अक्टूबर 2023 में छुट्टियों पर यहां आया था। उसे फेसबुक पर शेयर कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह शेयर कारोबार करने वाले कई समूहों के साथ जुड़ गया। बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मामले में बताया कि पीड़ित ने मोबाइल फोन पर शेयर किए गए कई लिंक के जरिए आरोपी के खाते में कथित तौर पर 28,22,300 रुपये भेजे।
अधिकारी ने आगे कहा कि निवेश के बावजूद उसे कोई मुनाफा नहीं मिला जिसपर उसने आरोपी से अपनी रकम मांगी पर आरोपी ने उसे कोई जवाब ही नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर बदलापुर पश्चिम पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित प्रावधानों के तहत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.