Published On : Wed, Aug 21st, 2019

नहीं रुक रहे गौतस्करी के मामले : ट्रक में निर्दयता से भरे गौवंश में दम घुटने से 8 गाये की मौत

Advertisement

नागपुर: कत्ल के लिए गायों को तस्करी कर ले जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामले सामने आया है. थाना उमरेड अंतर्गत नागपुर-उमरेड रोड स्थित वायगांव घोटुर्ली के पास पुलिस को ट्रक में भारी संख्या में गायों को तस्करी कर ले जाने की जानकारी मिली थी .

इस आधार पर पुलिस दल ने रात 11.30 बजे के आसपास गजानन टेकड़ी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक एमएच 40/बीजी 8617 को रोका. इस दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया. पुलिस ने ट्रक की जांच की तो इसमें निर्दयता के साथ ठूंसकर 26 गायें भरी गई थीं.

Gold Rate
Mar 21 2026 - Time 10.22Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरेपियों ने सभी गायों को इस तरह ठूंसा हुआ था कि दम घुटने से 8 गायों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने गोवंश और ट्रक सहित कुल 8 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया.

पुलिस ने पशु अत्याचार प्रतिबंधक नियम सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement