Published On : Thu, Feb 12th, 2015

चांदुर रेलवे : मोर के दो शिकारी पकड़े

Advertisement

mor
चांदुर रेलवे (अमरावती)। चिरोडी जंगल में मोर का शिकार करने के मामले में फारेस्ट ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पुरन राठोड़ व अशोक जाधव को चांदुर रेलवे कोर्ट ने 14 फरवरी तक फारेस्ट की रिमांड दिया है. जिससे दोनों शिकारियों से कई मालमे में उजागर होने की संभावनाएं है. आरोपी पुरन राठोड़ तेंदुए के शिकार प्रकरण में भी आरोपी है.

घर में छापा मारकर पकड़ा
संपर्क करने पर डीएफओ नीनू सोमराज ने बताया कि 2 मोर शिकार मामले में कई दिनों की जांच के बाद भी क्लू नहीं मिल पा रहा था, लेकिन फारेस्ट ने आखिरकार दो संदिज्धों के घर छापा मारकर सुराग ढूंढ निकाला. भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव अधिनियम 1972 अंतर्गत दोनों आरोपियों पर फारेस्ट ने कार्रवाई की है. टीम में वनपाल आरजी चेंडुलकर, भारती, इंगोले, वनरक्षक एस. डब्ल्यु, चौकीदार राजु चव्हाण, वन मजदूर बिस्मिल्ला पठान, रफीक, रामु तिडके, करे, गारोडे, यादव सहभागी थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.