Published On : Thu, Feb 12th, 2015

अमरावती : रिश्वत लेते एएसआइ रंगेहाथ गिरफ्तार

Advertisement


एसीबी की कार्रवाई

Acb
अमरावती। एनसी मैटर में कार्रवाई ना करने 1500 रुपए रिश्वत मांगने वाले वलगांव के एएसआइ शेख मुमताज अ.कादीर (56, बंकल नं. 238, नागपुरी गेट) को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. जिससे रिश्वत में लिए पैसे भी जब्त किये है.

5 फरवरी 2015 को वलगांव के मटन मार्केट में गांव के कुछ लोगों का विवाद हुआ. जिसके बारे में वलगांव थाने में एनसी दर्ज की गई. इन लोगों ने झगड़ा मिटाने के लिए विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष प्रमोद तसरे के पास अर्जी की. लेकिन वलगांव बीट एएसआइ शेख मुमताज ने झगडऩे वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति 500 रुपए और समझौता कर लो, वर्ना झगड़ा करने वाले लोगों पर मै कार्रवाई करुंगा. कार्रवाई न करने के लिए 1500 रुपए मांगे. इस बारे में विवाद मुक्त समिति के अध्यक्ष प्रमोद तसरे ने तत्काल एसीबी से शिकायत की. जिसे पैसे देने के लिए चित्रा चौक स्थित रामजी मिठाई के पास बुलाया. यहां पहले से ही एसीबी ने जाल बिछा रखा था. जैसे ही मुमताज ने पैसे लिये, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. एसीबी ने उसके मकान की भी तलाशी ली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.