Published On : Mon, Dec 1st, 2014

कोंढाली : 15 लाख का जानवरों का माँस भरा ट्रक धराया

Advertisement


8 दिनों पूर्व मिली थी गुप्त जानकारी

Meat Truck
कोंढाली (नागपुर)।
अवैध जानवरों का माँस भरकर मुंबई की ओर जा रहे एक भारी-भरकम ट्रक को नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर पाचवल परिसर में पकड़ा गया. पुलिस 8 दिनों से इसे पकडऩे की जुगत लगा रही थी. वहीं इस पर सवार चालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात 9 बजे के करीब कामठी से 15 लाख रुपये का जानवरों का माँस भरकर भारी ट्रक क्र. एम.एच. 40 9017 रवाना हुआ. पहले ट्रक नागपुर के भांडेवाड़ी पहुंचा. जहां से मुंबई के लिए 9.30 बजे रवाना हुआ. नागपुर-अमरावती महामार्ग से कोंढाली होते हुए जब 12.30 बजे पाचवळ परिसर पहुंचा तो वहां पेट्रोलिंग के दौरान खड़े काटोल के उपविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर कातकड़े व कोंढाली पुलिस के उपनिरीक्षक जिनेश कानपुरे की टीम ने तलाशी लेने ट्रक को रोका. तलाशी में उन्हें ट्रक में जानवरों का माँस व 3 व्यक्ति नजर आये. तत्काल अविनाश शिवपाल ढोके (49), गाड़घाट, पारशिवनी नामक चालक को ट्रक से उतार कर पूछताछ की गई. माँस अवैध पाकर चालक व ट्रक में सवार राजू पंढरी चहांदे (42), हेल्पर शेख मोहम्मद कुरैशी शेख अब्दुल कुरैशी, भाजीमंडी कामठी, मोहन गंडैया रापाका (25), मच्छीपुरा कामठी को गिरफ्तार कर लिया गया. 5 टन वजनी इस ट्रक में 15 लाख का जानवरों का माँस लदा था. चारों के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 3071/14 के अंतर्गत धारा 34, 260, 279, 429 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई थानेदार प्रदीप लांबट के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जितेश कानपुरे के साथ संजय बककल, रमेश पालवे, विकास गव्हाळ कर रहे हैं.  वहीं माँस किस जानवर का है, उसकी जाँच के लिए सैम्पल लैब में भेजा गया है. पुलिस को 8 दिन पूर्व उक्त मामले की गुप्त जानकारी मिली तब से वे ट्रक की तलाश में थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.