Published On : Sat, Feb 10th, 2018

माटे चौक पर डिवाइडर से टकराकर मारुती कार पलटी, चालक गंभीर रूप से जख्मी

Advertisement

हादसों को रोकने के लिए अपनाई जाएगी उपाय योजना- चैतन्य एस.

नागपुर टुडे – नागपुर शहर में पिछले कुछ सालों से सड़क डिवाईडर को टकराकर काफी बड़े हादसे हो रहे हैं। जिससे काफी लोगों की जाने जा रही हैं और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। बीती रात माटे चौक स्थित मध्य रात 12 बजे माटे चौक में लगे डिवायडर को एक सफ़ेद कलर की स्विफ्ट कार क्रमांक MH 31 EQ 0642 जा टकराई, हादसा इतना गंभीर था कि कार हादसे में पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में 35 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरों ने जैसे तैसे घायल कार चालक को बाहर निकाला। उसे निजी हस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना की जानकारी प्रतापनगर और अंबाझरी पुलिस स्टेशन को दी गई तो उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी। और न ही पुलिस स्टेशन के डायरी में किसी हादसे का जिक्र किया था। बढ़ते हादसों को लेकर लोगों का कहना था कि इस तरह के खतरनाक डिवायडर के कारण नागपुर शहर में काफी हादसे हो रहे हैं।

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस तरह के डिवायडर में न ही रेडियम लगे हैं और ना ही इस डिवायडर की पेंटिंग की गई। रात के समय में काले पीले पेंट के डिवायडर दिखाई नहीं देते। इसके कारण काफी हादसे हो रहे हैं। यदि डिवायडर को रेडियम लगा दिया जाए तो नागपुर शहर में काफी डिवायडर से टकराने की दुर्घटना को रोका जा सकता है।

इस सन्दर्भ में नागपुर ट्रैफिक के नवनियुक्त डीसीपी चैतन्य एस. से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि नागपुर टुडे ने जो सुझाव दिए हैं उसे जरूर साकार करने का प्रयास किया जाएगा। डिवाइडर को काला पीला पेंट लगाने की जिम्मेदारी एनएमसी (नागपुर महानगर पालिका ) की रहती है। जिसके लिए उन्हें हमने काफी पत्र दिए हैं, इन पत्राचारों को फिर से शुरू किया जाएगा। नागपुर शहर के दुर्घटनाग्रस्त स्थलों का नए तरीके से मुआयना किया जाएगा और ऐसे स्थलों को रंगा जाएगा। वहां रेडियम भी लगाए जायेगे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement