तेज रफ्तार एंबुलेंस और कार के बीच हुई टक्कर, एक झटके में खत्म हुई चार जिंदगियां
Advertisement
अमरावती. जिले के लोनी गांव के पास नेशनल हाईवे नंबर 6 पर देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस और मारुति वैगन आर कार के बीच जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हुई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कार में सीरआपीएफ जवान और उसके परिवार के लोग सवार थें।
ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा…..
-भंडारा स्थित सीरपीएफ जवान रमेश रोकडे अपनी फैमिली के साथ बुलडाणा स्थित शेगाव दर्शन के लिए गए थे।
-वें अपनी वैगन आर कार से वापस लौट रहे थे लोनी गांव के पास ओवरटेक के चक्कर में उनकी कार और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हुई।
-इस हादसे में दो पुरुष एक महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हुई, वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों को अमरावती के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
-हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता दोनों वाहनों को हटाने के बाद यातायात को सुचारु किया।
Gold Rate
Apr 06,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,49,000 /-
Gold 22 KT
₹ 1,38,600 /-
Silver/Kg₹ 2,35,500/-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above