Published On : Tue, Sep 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

राइड कैंसिल करना महिला को पड़ा भारी, गुस्साए चालक ने भेजे अश्लील मैसेज

पिकअप पॉइंट को लेकर हुआ विवाद; प्रताप नगर थाने में रैपिडो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Advertisement

राइड कैंसिल करना महिला को पड़ा भारी, गुस्साए चालक ने भेजे अश्लील मैसेज

नागपुर -ऑनलाइन कैब-ऑटो बुकिंग की सुविधा के बीच यात्रियों और चालकों के बीच विवाद के मामले भी सामने आने लगे हैं। नागपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में रैपिडो की राइड कैंसिल करने से नाराज एक ऑटो चालक ने 36 वर्षीय महिला को कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। महिला की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान साहिल चौधरी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने 19 सितंबर को रैपिडो ऐप के माध्यम से ऑटो बुक किया था। बुकिंग के बाद संबंधित ऑटो चालक वाहन क्रमांक एमएच-49-सीएफ-0377 लेकर पहुंचा। हालांकि, महिला का आरोप है कि चालक उसके द्वारा बताए गए पिकअप पॉइंट पर पहुंचने के बजाय किसी दूसरी जगह पहुंच गया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिकअप लोकेशन को लेकर महिला और चालक के बीच फोन पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने राइड कैंसिल कर दी।

राइड कैंसिल होते ही बदल गया चालक का रवैया
महिला के मुताबिक, राइड कैंसिल होने के बाद चालक ने रैपिडो के इन-ऐप कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए उसे आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि संदेशों में महिला के प्रति कथित तौर पर अभद्र भाषा और उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां की गईं।

Advertisement

अचानक आए इन संदेशों से महिला परेशान हो गई। इसके बाद उसने मामले की शिकायत प्रताप नगर पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 352 तथा एफआईआर में लागू अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब महिला और आरोपी के बीच हुई बातचीत, रैपिडो ऐप के माध्यम से भेजे गए संदेशों तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि राइड कैंसिल होने या किसी अन्य विवाद को लेकर किसी महिला के साथ अभद्र अथवा आपत्तिजनक व्यवहार करने का अधिकार किसी को नहीं है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.