Published On : Mon, Oct 9th, 2017

चलती सड़क पर गिरा मेट्रो का गर्डर

Advertisement


नागपुर: मेट्रो निर्माण के दौरान रविवार को चौथा हादसा हादसा हुआ। इस हादसे में सीए रोड के आंबेडकर चौक के मेट्रो के निर्माण स्थल पर स्टील का विशालकाय गर्डर चलती सड़क पर जा गिरा। गर्डर सड़क से गुजर रही वाहनसवार दो महिलाओं पर गिरा। महिलाओं के साथ एक दो साल की बच्ची भी थी। हादसे में वाहनचालक महिला अमी जोशी(25) बुरी तरह घायल हुई है। वह अपनी सास साधना जोशी और दो साल की बेटी मीरा के साथ गांधीबाग में समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थीं। विशालकाय क्रेन की चोट महिला के सिर पर लगने से उसे न्यू इरा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की दोपहर करीब सबा बारह बजे के दरम्यान एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देखने पर सड़क पर मेट्रो के निर्माण कार्य स्थल का गर्डर सड़क पर गिरा हुआ दिखाई दिया। कुछ लोग घायल महिला की मदद करते नजर आ रहे थे। हादसे के वक्त निर्माणकार्य स्थल पर काम कर रहे कर्मचारी घटना स्थल से भाग निकले।


इस घटना को मेट्रो प्रबंधन ने बहुत गंभीरता से लिया है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई। बता दें कि घायल महिला की बेटी पूरी तरह सुरक्षित है। उसे चोटी नहीं आई हैं। लेकिन घटना के बाद परिसर में स्थानीय रहवासियों ने मेट्रो के निर्माण कार्यों को लेकर नाराजी जाहिर की है।

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement