Published On : Mon, Mar 26th, 2018

बुलढाणा के 91 किसानों ने की इच्छामृत्यु की मांग, फसलों की सही कीमत नहीं मिलने से हैं परेशान

buldhana-farmers
बुलढाणा: महाराष्ट्र में लगातार परेशान किसानों का आंदोलन जारी है। इस कड़ी में अब राज्य के बुलढाणा जिले के 91 किसानों ने राज्यपाल और एसडीओ को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

एक न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुलढाणा जिले के 91 किसानों ने राज्यपाल और सब डिविजन ऑफिस (एसडीओ) को खत लिख इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने पत्र में अपनी समस्याओं के बारे में भी लिखा है। किसनों ने कहा है कि उन्हें फसल का रही दाम नहीं मिल रहा है और वहीं, हाईवे के लिए ली गई उनकी जमीन का सही मुआवज नहीं मिला है। हाईवे नंबर 6 पर निर्माण कार्य चल रहा है।

इसी महीने करीब 30 हजार किसानों का समूह नाशिक से लेकर मुंबई तक पूर्ण कर्ज माफी और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था। सरकार के आश्वासन के बावजूद किसानों का इच्छामृत्यु के लिए राज्यपाल को पत्र लिखना उनकी गंभीर स्थिति को बयां करता है।

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि इसी महीने सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने इच्छा मृत्यु को दिशानिर्देशों के साथ मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि मनुष्यों को सम्मान के साथ मरने का हक है। लेकिन किसानों ने इच्छा मृत्यु की मांग करके सबको हैरान कर दिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement