Published On : Mon, Jul 27th, 2015

बुलढाणा : ब्लड ग्रुप जांच करने के लिए छात्रों को हो रही परेशानी

Advertisement

 

RUGNALAY GARDI
खामगांव (बुलढाणा)।
छात्रों के ऑनलाइन जानकारी के लिए उनके ब्लड ग्रुप की जांच की जा रही है. इसके लिए आये कक्षा 1 से 7 वी तक के कुल 100 से 200 छात्रों को ब्लड ग्रुप जांच के लिए सामान्य अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारियों ने टालमटोल करने का प्रकार सामने आया है.

महाराष्ट्र शासन ने राज्य के न.प. और जि.प. स्कूलों के सभी छात्रों की जानकारी ऑनलाइन करने के लिए अभियान हाथ में लिया है. उसके लिए शहर के न.प. के सभी स्कूलों ने कक्षा 1 से 4 थी के सभी छात्रों को शिष्यवृत्ती और पहचानपत्र तैयार करने के लिए अर्जी, अभिभावकों का बैंक खाता क्रमांक, आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी भी स्कूल की ओर से ली जा रही है. इस अर्जी के पीछे बने बॉक्स में छात्रों का ब्लड ग्रुप लिखना अनिवार्य है. जिसके लिए छात्रों सहित अभिभावक 25 जुलाई को सामन्य अस्पताल में ब्लड ग्रुप जांच के लिए गए थे.

लेकिन वैद्यकीय अधिकारियों ने शनिवार को ब्लड टेस्ट न करते हुए सोमवार को बुलाया. इसके लिए 5 रूपये की रसीद भी ली गई है. लेकिन आज फिरसे अस्पताल में जाने पर यहां के कर्मचारियों ने अभिभावकों और छात्रों को ब्लड टेस्ट के लिए टालमटोल कर वापस भेजा है. जिससे छात्र और अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वैद्यकीय अधिकारी छात्रों का ब्लड ग्रुप जांच कर हो रही परेशानी सुलझाये ऐसी मांग अभिभावक कर रहे है.

अस्पताल में रोज सुबह 8 से 12 के दौरान सैकड़ों मरीज जांच के लिए आते है. इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की समय पर जांच होना जरुरी है. जिससे ब्लड टेस्ट के लिए छात्र और अभिभावक दोपहर 1 से 3 बजे के दौरान ब्लड ग्रुप की जांच करे ऐसा वैद्यकीय अधीक्षक डा. सुरेश सिरसाट ने कहां है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.