Published On : Wed, Apr 14th, 2021

बाबासाहेब की 130वी जयंती पर बौद्ध अनुयायियों ने किया उनको नमन

Advertisement

नागपुर– डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 130वी जयंती के अवसर पर पुरे देश के उनके अनुयायियों ने उन्हें नमन किया. नागपुर शहर में लॉकडाउन के चलते दीक्षाभूमि और संविधान चौक पर ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दी.

पिछले साल की तरह इस वर्ष भी आंबेडकर जयंती सादगी से मनाई गई. बाबासाहेब का जन्म आज ही के रोज 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था. हालांकि उनका परिवार मराठी था और मूल रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आंबडवे गांव से था.

नागपुर में ही उन्होंने अपने अनुयायियों समेत बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की थी. हर साल आंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में धूमधाम रहती है, लेकिन एक वर्ष से कोरोना का प्रकोप बढ़ने के कारण पाबंदिया लगाने की वजह से लोगों ने घर में ही आंबेडकर जयंती मनाई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.