
नागपुर– वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज (बुधवार,14 अप्रैल 2021 को ) भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को आदरांजलि अर्पित की गयी.
मुख्यालय में आयोजित समारोह में टीम वेकोलि के कप्तान श्री मनोज कुमार ने महामानव डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये.
श्री कुमार ने अपने संबोधन में बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार तथा सीवीओ श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया.
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री एस पी सिंह ने किया. उल्लेखनीय है कि कम्पनी के सभी क्षेत्रों, इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...








