Published On : Mon, Oct 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

विवाद सुलझाने पहुंचे बसपा नेता पर हमला, सिर पर रॉड से किया वार

खामला में देर रात हुई वारदात; जीतू हिवरकर गंभीर घायल, देशपांडे अस्पताल में भर्ती
Advertisement

विवाद सुलझाने पहुंचे बसपा नेता पर हमला, सिर पर रॉड से किया वार

नागपुर टुडे – खामला की पुरानी बस्ती में विवाद सुलझाने पहुंचे बसपा शहर उपाध्यक्ष एवं ओबीसी नेता जीतू हिवरकर (30) पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 3 अक्टूबर की रात करीब 11.45 बजे हनुमान मंदिर के पास, निपाने हैंडलूम के सामने हुई। हमले में हिवरकर के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए बैरामजी टाउन स्थित देशपांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाई को समझाने पहुंचे थे हिवरकर
पुलिस के अनुसार, जीतू हिवरकर अपने चचेरे भाई आकाश हिवरकर को समझाने और आपसी विवाद खत्म कराने के उद्देश्य से खामला पहुंचे थे। इसी दौरान उनका तन्मय राऊत, निवासी सांगदेव नगर, खामला तथा उसके साथियों से विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तन्मय राऊत ने दोपहिया वाहन से लोहे की रॉड निकाली और जीतू हिवरकर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए हमले से हिवरकर घायल होकर गिर पड़े। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने हिवरकर और उनके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

बसपा ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद बसपा शहर अध्यक्ष अनिकेत कुत्तरमारे के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Advertisement

बसपा ने पुलिस से आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करने, उन्हें तड़ीपार करने का प्रस्ताव भेजने तथा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो सुरक्षित कर जब्त करने की मांग की है। इसके साथ ही संबंधित मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने पर भी जोर दिया गया है।

परिवार की सुरक्षा की भी मांग
बसपा नेताओं ने हिवरकर परिवार और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

बसपा ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

प्रताप नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले में प्रताप नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 352 और 351(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस घटना के कारणों, हमले में शामिल अन्य लोगों तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Displaying 645237.png.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.