Published On : Thu, Mar 15th, 2018

पैसों के लिए सगे भाई ने किया भाई का खून

Advertisement


नागपुर: चंद्रपुर जिले के वरोरा के केम गांव में सगे भाई ने ही अपने भाई का कत्ल किए जाने सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतक का नाम गुणवंत दादाजी बरडे है. आरोपी का नाम पंढरी दादाजी बरडे है. जानकारी के अनुसार पंढरी बरडे और मृतक गुणवंत बरडे यह दोनों सगे भाई हैं. खेत की फसल को लेकर दोनों में विवाद शुरू था. कपास बेचकर पूरी रकम हड़प करने का आरोप गुणवंत पर लगाने के बाद दोनों भाइयों में विवाद गहरा गया.

आरोपी पंढरी ने मृतक भाई से पैसो की मांग की थी. लेकिन मृतक ने आरोपी भाई से कहा कि पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर ले. इसे लेकर दोनों भाइयों में जमकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पंढरी ने गुणवंत के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने जख्मी गुणवंत को वरोरा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन मार ज्यादा होने और खून अधिक बह जाने की वजह से गुणवंत की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही शेगांव पुलिस स्टेशन के पीआय सुभाष बारसे ने पंचनामा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.