Published On : Fri, Jun 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा, साली से दुष्कर्म का आरोप; मानकापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 32 वर्षीय युवक पर अपनी साली को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने, धमकी भरे संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अपने बच्चों के साथ शिर्डी दर्शन के लिए गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे काम का बहाना बनाकर घर बुलाया। आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बाद में उसे कमाल चौक क्षेत्र में छोड़ दिया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे धमकी भरे संदेश भेजता रहा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर वह हाथ काटने और जान से मारने जैसी धमकियां भी देता था।

23 जून को आरोपी की पत्नी ने पीड़िता से अपने पति के साथ बातचीत को लेकर सवाल किया, जिसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से संपर्क करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

इसके बाद पीड़िता ने मानकापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल मानकापुर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges