Published On : Sat, Aug 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जिंदगी बचाने तालाब में कूद पड़े जांबाज तैराक

16 वर्षीय किशोरी ने अंबाझरी तालाब में लगाई छलांग; शार्क एक्वाटिक क्लब के सदस्यों ने जान पर खेलकर बचाया
Advertisement

जिंदगी बचाने तालाब में कूद पड़े जांबाज तैराकसीताबर्डी पुलिस की तलाश के बीच मिली थी किशोरी के तालाब में कूदने की सूचना; अपर पुलिस आयुक्त विनिता साहू ने किया जांबाजों का सम्मान

नागपुर टुडे | नागपुर : सीताबर्डी क्षेत्र से बिना बताए घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी ने अंबाझरी तालाब में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान अंबाझरी तालाब में तैराकी का अभ्यास कर रहे शार्क एक्वाटिक क्लब के सदस्यों ने किशोरी को पानी में संघर्ष करते देखा और बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। जांबाज तैराकों ने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, सीताबर्डी क्षेत्र निवासी किशोरी के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें एक कथित सुसाइड नोट मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सीताबर्डी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए तत्काल जांच शुरू की। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तालाब में किशोरी को देखते ही लगाई छलांग

पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी, तभी अंबाझरी तालाब में एक बच्ची के कूदने की सूचना मिली। इसी दौरान तालाब में अभ्यास कर रहे शार्क एक्वाटिक क्लब के सदस्यों की नजर पानी में गई। उन्होंने किशोरी को संघर्ष करते देखा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तैराकों ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने किशोरी को पानी से बाहर निकाला। इस बचाव अभियान में विजय सरदार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और किशोरी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में मदद की।

Advertisement

तालाब से बाहर निकालने के बाद किशोरी को तत्काल उपचार के लिए लता मंगेशकर अस्पताल, सीताबर्डी में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से किशोरी की स्थिति अब सुरक्षित है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जांबाज तैराकों का पुलिस ने किया सम्मान

किशोरी की जान बचाने वाले शार्क एक्वाटिक क्लब के सदस्यों के साहस और तत्परता की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। सीताबर्डी पुलिस थाने में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त विनिता साहू ने जांबाज तैराकों का सत्कार कर उनका हौसला बढ़ाया।

सम्मानित तैराकों में अक्षय नरेंद्र नवले, इशांत कमलेश पांडे, राजनंदिनी राजेश समर्थ, लावण्या विकास राउत, राहुल लांजेवार और श्रीमथ संदीप मुळे शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संकट की घड़ी में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना किसी की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी कार्य है।

इस अवसर पर सीताबर्डी और अंबाझरी थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीताबर्डी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास राउत, पुलिस अधिकारी यशराज पोमन, पुलिस कर्मचारी प्रवीण गाढवे, रत्नाकर देवकाते और विजय सरदार का भी सम्मान किया गया।

पुलिस और तैराकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

पूरी घटना में सीताबर्डी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तैराकों की सतर्कता ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी की तलाश कर रही थी, वहीं अंबाझरी तालाब में तैराकों की नजर उस पर पड़ गई।

समय पर मिली सूचना और शार्क एक्वाटिक क्लब के सदस्यों की साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और 16 वर्षीय किशोरी की जान बच गई।

यह घटना बताती है कि संकट की स्थिति में सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदना किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges