Published On : Mon, Dec 4th, 2017

शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन

Advertisement

Shashi Kapoor
मुंबई: दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता और अपनी खास मुस्कान के लिए अपने चाहने वालों के बीच मशहूर रहे मशहूर अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं। 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे शशि कपूर मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के शम्मी कपूर और राज कपूर के बाद तीसरे बेटे थे। ये वीडियो उस समय का है, जब भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement