Published On : Mon, Apr 20th, 2015

तिवसा : गुरुदेव नगरवासियों ने किया चक्काजाम

Advertisement


चार दिनों से खंडित बिजली आपूर्ति से परेशान

20 Chakajam
तिवसा (अमरावती)। पिछले चार दिनों से गुरुकुंज मोझरी में खंडित बिजली आपूर्ति होने से संतप्त नागरिकों ने रविवार मध्यरात्री हायवे पर चक्काजाम किया. अभियंता तायडे से जवाब तलब करने के बाद अभियंता द्वारा आश्वासन दिये जाने पर नागरिकों का रोष थमा. इस घटना से पूरी तहसील में सनसनी फैल गई है. आंदोलन की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने भी तगड़ा बंदोबस्त लगाया है.

कई बार शिकायतों पर भी कर्रवाई नहीं
गत चार दिनों से यहां पर बिजली आपूर्ति बार-बार खंडित हो रही है. जिससे नागरिकों के काम नहीं हो पा रहे हैं. कई बार संबंधित बिजली विभाग के कार्यालय से संपर्क करने पर भी न ही संतोषजनक जवाब मिल रहा था और न ही बिजली आपूर्ति की स्थिती में सुधार आ रहा था. ऐसे में रोषित गुरुदेवनगर वासियों ने रविवार रात साड़े च्यारह बजे हायवे पर जमा होकर चक्का जाम आंदोलन किया. जब तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होती तब तक घर न लौटने की चेतावनी देते हुये इन आंदोलनकारियों ने अपना रोष व्यक्त किया. इस समय बड़ी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा. रात साड़े बारह बजे अमरावती से बिजली अभियंता तायडे तिवसा पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा कर उन्होंने नागरिकों के रोष को शांत किया.

पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
मध्यरात्रि हुये इस आंदोलन के चलते पुलिस को भी मामले पर गंभीरता से निगरानी रखनी पड़ी. ग्राम पंचायत चुनाव के मुहाने पर इस तरह के आंदोलन ने प्रशासन के होष उड़ा दिये. लेकिन नागरिकों का कहना है कि गत चार दिनों से वे जिस यातना से गुजर रहे हैं उससे मुक्ति के लिये आंदोलन के अलावा कोई विकल्प उनके पास नहीं बचा था. आंदोलन के दौरान पुलिस अधिकारियों व बिजली अभियंता ने नागरिकों को समझाया और उनकी समस्या तुरंत हल करने का आश्वासन दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.