Published On : Mon, Apr 20th, 2015

अमरावती : नदी में डूबने से 2 बालकों की मौत

Advertisement


वाढोड़ा शुक्लेश्वर की घटना

Kids drown  (2)
अमरावती। किक्रेट खेलते समय नदी के डोह से बॉल निकालने गए 2 बालकों की पानी में डूबने से मौत हो गई. सोमवार की सुबह यह हादसा वाढोडा शुक्लेश्वर के पास पुर्णा नदी में हुआ. मृतक बालक जय मुकीद बुरघाटे (5) व वेदांत अतुल बुरघाटे (5) है. खोलापुर थानातर्गत आने वाले वाढोड़ा शुक्लेश्वर के पास मरीमाय के पास पुर्णा नदी को डोह है. इस डोह के पास सोमवार की सुबह 9 बजे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे.

बॉल निकालते समय हादसा
खेलते समय बॉल नदी के डोह में चला गया. इस बॉल को निकालने के लिए पहले एक बच्चा डोह में गया, जिसके पिछे दूसरा पानी में उतरा. पानी गहरा होने से दोनों बालक डूबने लगे. इस दौरान अन्य बालकों ने मदद के लिए शोरगुल मचाया, कुछ गांव में सहायता मांगने गये, किंतू तब तक देर हो चुकी थी. दोनों पानी में डूब गए थे. सूचना पर खोलापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बालकों को तलाशा. दोनों के शव बाहर निकाले. डाक्टरों ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित किया.  जय व वेदांत केजी वन में पढऩे वाले छात्र थे. वह रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Kids drown  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.