Published On : Wed, Sep 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर भाजपा का जिला व्यापी आंदोलन

Advertisement

-पुलिस हिरासत में लिए गए बावनकुले

नागपुर: भाजपा ने ओबीसी आरक्षण के बिना जिला परिषद उपचुनाव कराने के खिलाफ बुधवार को जिला व्यापी आंदोलन किया और भाजपा ने महाविकास आघाडी गठबंधन सरकार की आलोचना की। पुलिस ने ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर सड़क जाम करने और यातायात बाधित करने के लिए भाजपा प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार कर रही समय बर्बाद:
राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार ओबीसी आरक्षण के गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है और केवल समय बर्बाद कर रही है। जिला परिषद चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। पर्याप्त समय मिलने के बाद भी सरकार ने ओबीसी समुदाय के आंकड़े एकत्र करने के लिए कुछ नहीं किया। केवल आयोग ने घोषणा की गई है। आयोग को काम करने के लिए धन और मनुष्यबल भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बावनकुले ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार के इस रवैये से यह स्पष्ट हो गया है कि एनसीपी और शिवसेना ओबीसी समुदाय को आरक्षण नहीं देना चाहती है। नागपुर जिले में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बारह स्थानों पर आंदोलन किया।

एमवीए गठबंधन की पार्टियों में आपस में मतभेद:
बावनकुले ने कहा कि ओबीसी समुदाय के राजनीतिक आरक्षण को लेकर गठबंधन सरकार के तमाम पार्टी पिछले छह महीने से आपस में लड़ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने लगातार राज्य सरकार से आवाहन किया है कि वह ओबीसी समुदाय के आंकड़े एकत्र करने के लिए तत्काल कार्रवाई करे। लेकिन एमवीए सरकार ने पिछले छह महीने में इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.