Published On : Tue, Jun 12th, 2018

बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरा हैः अशोक चव्हाण

Advertisement

Ashok Chavan

मुंबई: 2019 के चुनावों की हलचल शुरू हो गई है। मोर्चेबंदी हो रही है, रणनीति बनाई जा रही है, समीकरण परखे जा रहे हैं और मुद्दों को धार दी जा रही है। 2019 में कांग्रेस को महाराष्ट्र से बड़ी उम्मीदें हैं। गैर भाजपाई पार्टियों वाले समविचारी विपक्ष में एकता की फूटती कोंपलों से उसकी उम्मीदें बढ़ी हैं।

प्रदेश में कांग्रेस की कमान इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के हाथ में है। वे महाराष्ट्र कांग्रेस के ढांचे को दुरूस्त करने में लगे हैं। प्रदेश स्तर पर विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं।

अशोक चव्हाण ने कहा बीजेपी सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं, समूचे लोकतंत्र के लिए खतरा है। पिछले चार वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। अगर विपक्ष का कोई नेता सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी को लगा दिया जाता है।

चाहे सुप्रीम कोर्ट हो या चुनाव आयोग आज सभी की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया की निष्पक्षता को प्रभावित किया जा रहा है। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.