Published On : Tue, Jun 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चोरी से पहले मांगी माफी, फिर ले उड़ा सोने का पदक; मां भवानी मंदिर में अजीबोगरीब चोरी CCTV में कैद

नागपुर टुडे : नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र स्थित यशवंत स्टेडियम परिसर के मां भवानी मंदिर में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले माता के चरण स्पर्श कर उनसे मानो क्षमा मांगी और फिर उनके गले में मौजूद सोने का पदक चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यशवंत स्टेडियम परिसर स्थित मां भवानी मंदिर में नियमित रूप से दो पुजारी सेवा देते हैं। बीती रात ड्यूटी पर पहुंचे पुजारी ने मंदिर की साफ-सफाई के दौरान मूर्ति के पास कुछ मणियां बिखरी हुई देखीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर से जुड़े राजीव ढोले को दी।

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामले की जांच के लिए जब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। फुटेज में एक अज्ञात युवक मंदिर में प्रवेश करता दिखाई देता है। युवक पहले मां भवानी के चरणों में नतमस्तक होता है और हाथ जोड़कर प्रार्थना करता नजर आता है। कुछ क्षण बाद वह मूर्ति के गले में मौजूद सोने का पदक निकालकर वहां से फरार हो जाता है।

पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शिकायत मिलने के बाद धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने चोरी से पहले मंदिर की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि 26 मई को भी वही युवक मंदिर परिसर में संदिग्ध रूप से घूमता और स्थिति का जायजा लेता सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने का दिखावा और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने की यह घटना शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल धंतोली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges