Published On : Fri, May 19th, 2017

कोर्ट का आदेश-नहीं बंद होंगे वोकेशनल सेंटर, अमेठी की महिलाओं की बड़ी जीत, स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश सरकार को झटका

Advertisement
Smriti Irani

File Pic

इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने आज भाजपा को बड़ा झटका देते हुए एक अंतरिम आर्डर पास करके जायस में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर को अपनी गतिविधियां जारी रखने की अनुमति दे दी है|

ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के इशारों पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जायस सेंटर को बंद करवाना चाहती थी|

हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि ट्रेनिंग सेंटर की सभी गतिविधियां बिना किसी चलती रहेंगी| ये अमेठी की महिलाओं और जायस सेंटर के लिए बड़ी जीत बताई जा रही है| इस सेंटर 15 साल से चल रहा है और 15 लाख से अधिक महिलाओं का जीवन बदल चुका है|

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्मृति ईरानी ने 2014 के चुनावों में पहली बार राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर जायस की सरकारी ज़मीन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था| योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही 22 अप्रैल को राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को नोटिस भेजा था|
तिलोई तहसील के सब डिविज़नल मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ल का कहना है ये ज़मीन सरकारी कब्ज़े में होनी चाहिए|

हालांकि उन्होंने ये माना कि ट्रस्ट ये ज़मीन स्थानीय महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल कर रहा है| उन्होंने आरोप लगाया कि कोई ऐसे कागजात मौजूद नहीं हैं जिससे ये पता चल सके कि ट्रस्ट किस अधिकार से राजीव गांधी महिला परियोजना इस ज़मीन का इस्तेमाल कर रही थी|

Advertisement

इसके जवाब में सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने कहा कि ज़मीन लेने से ये परियोजना बंद नहीं हो जाएगी| ट्रेनिंग कहीं और हो जाएगी लेकिन ये राजनीतिक बदले की भावना से नहीं किया जाना चाहिए|

जिला प्रशासन ने ट्रस्ट को दो नोटिस भेजे थे|

ट्रस्ट का कहना है कि ज़मीन मनुज कल्याण केंद्र को आवंटित की गयी थी और वो पंद्रह सालों से यहाँ वोकेशनल ट्रेनिंग करवा रहे हैं| केंद्र सरकार द्वारा ये ज़मीन लगभग तीस साल पहले मनुज कल्याण केंद्र, जो कि एक गैर लाभकारी संगठन है, को वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए आवंटित की थी|

वहीँ ट्रस्ट सूत्रों का कहना है उत्तर प्रदेश सरकार जान बूझकर इसे राजनीतिक रंग देने के लिए नोटिस भेज रही है| उन्होंने धमकी और मारपीट के भी आरोप लगाए|

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime #loot #maharashtranews

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews #crime #fakeofficer #latestnews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar #madhyapradesh

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan #latestnews #fraud

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges