Published On : Sun, Jan 1st, 2017

नागपुर में कौशल विश्वविद्यालय बनेगा : मुख्यमंत्री

Advertisement

bhumipuajn
नागपुर:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को नागपुर के संभाजी पार्क में ४० करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद कहा कि जल्दी ही नागपुर में कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसके जरिए स्थानीय एवं विदर्भ परिसर के युवाओं में विविध तरह के कौशल विकास की शिक्षा एवं दीक्षा तथा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। श्री फड़णवीस ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने पर नागपुर को देश का केंद्रीय शहर होने का भरपूर लाभ मिलेगा। नागपुर से ही सबसे ज्यादा मालवाहन (लॉजिस्टिक्स) कारोबार होगा। इस कारोबार से २५ से ३० हजार युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। नागपुर के युवाओं को रोजगार तभी मिलेगा, जब वे जरूरत के मुताबिक कुशल साबित होंगे, इसलिए नागपुर के युवा को हर कौशल में अव्वल बनाने के लिए ही कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

संभाजी पार्क में सर्व-सुविधायुक्त राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हॉल बनाया जाएगा। इस हॉल के भूमिपूजन के अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही बिजली के तारों के भूमिगत मार्ग का उद्घाटन भी उन्होंने किया।

इस कार्यक्रम में महापौर प्रवीण दटके, विधायक अनिल सोले, महानगर पालिका आयुक्त श्रवण हर्डीकर, शिक्षा समिति के सभापति गोपाल बोहरे, लक्ष्मीनगर जोन की सभापति नीलिमा बावने सहित विविध विभागों के अधिकारी एवं पार्षद प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.