Published On : Thu, Jul 13th, 2017

2 अक्टूबर को समृद्धि महामार्ग का भूमिपूजन

Advertisement


नागपुर
: नागपुर से मुंबई के बीच निर्माण किये जाने वाले समृद्धि महामार्ग का आगामी 2 अक्टूबर को भूमिपूजन किया जायेगा। गुरुवार को नागपुर पहुँचे सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। शिंदे की मौजूदगी में नागपुर की हिंगना तहसील में 6 किसानो से 5.59 हेक्टर ज़मीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें 2 करोड़ 59 लाख 93 हज़ार और 431 करोड़ रूपए का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल किया गया। नागपुर से मुंबई के बीच 700 किलोमीटर तक बनने वाले इस महामार्ग के लिए नागपुर जिले में 23 किमी का मार्ग शामिल है जिसके निर्माण के लिए 207 हेक्टर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

पीडब्लूडी मंत्री के अनुसार 82 हेक्टर जमीन का किसानो से साथ समन्वय करार किया जा चुका है और जल्द ही बाकि किसानों से भी उनकी समहति के साथ अधिग्रहण किया जायेगा। महामार्ग के निर्माण का कई जगह पर किसान विरोध कर रहे है इस पर एमएसआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि 10 जिलों में महामार्ग का निर्माण हो रहा है लेकिन सिर्फ नाशिक के कुछ गाँव के किसानों का ही इस पर विरोध है उनसे संवाद जारी है जल्द ही उनकी शंकाओ का समाधान कर ज़मीन का अधिग्रहण कर लिया जायेगा। 96 प्रतिशत गाँवो में सर्वेक्षण का काम किया जा चुका है और अधिग्रहण के लिए जिले को फंड भी उपलब्ध करा दिया गया है।


किसानों को भरोसे में लेकर ही बढ़ेगा काम

एकनाथ शिंदे के मुताबिक नागपुर मुंबई समृद्धि महामार्ग राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक योजना का केंद्रबिंदु किसान है इस अत्याधुनिक महामार्ग से न सिर्फ नागपुर से मुंबई की दुरी कम होगी बल्कि इसके आस पास के इलाको का भी विकास होगा। महामार्ग के बीच में चार जगहों पर विमानों की आपात लैंडिंग की भी व्यवस्था होगी। 24 जगहों पर कृषि समृद्धि केंद्र होंगे और 20 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा। इस योजना में किसानो के हितो का ध्यान रखा जायेगा उन पर किसी तरह का अन्याय नहीं होगा किसानो की सहमति के बाद ही योजना पर काम होगा। 371 किलोमीटर के हिस्से में किसानो की सहमति से मोजमाप हो चुकाहै जबकि 672 किलोमीटर के सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


मुआवज़े को लेकर किसानो के प्रश्नो के समाधान का भरोसा

किसानो के साथ हुई पीडब्लूडी मंत्री की बैठक में किसानो से मेट्रो रीजन की वजह से मुआवजा कम मिलने का सवाल उपस्थित किया इस पर मंत्री का कहना था की वो इस मुद्दे को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष रखेंगे और किसानो के पक्ष में ही निर्णय लिया जायेगा। मेट्रो रीजन में भूमिअधिग्रहण के लिए मुवाज़ना ज्यादा ही है फिर भी इस पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges