
नागपुर: गिट्टीखदान पुलिस थाना अंतर्गत शाम 5 बजे डब्ल्यूसीएल मुख्यालय कार्यालय के करीब एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल बस में 8 शिक्षक घर जा रहे थे। इस बीच डब्ल्यूसीएल के करीब गजानन मंदिर के पास से महिंद्रा कंपनी की जीप थार (क्रमांक MH 34 -AT -7862) तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसके बाद गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर स्कूल बस क्रमांक MH 40 -N -2392 से जाकर टकराई। जिससे जीप और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जीप और बस के कांच फूट कर वाहन में सवार 2 लोग को गंभीर रूप से घायल कर गए। घायलों को तुरंत मानकापुर स्थित एलेक्सिस अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज शुरू है। बस में बैठे शिक्षकों को मामूली खरोचें आई हैं। दुर्घटना की तस्वीरों को देखकर इस बात का साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि जीप की रफ़्तार कितनी तेज रही होगी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के साथ गिट्टीखदान पुलिस थाने की टीम घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





