Published On : Mon, Jun 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भांडेवाडी में 52 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, कुख्यात अपराधी समेत दो गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुर क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने भांडेवाडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स, मोबाइल फोन, मोपेड और नकदी सहित कुल 9.04 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाठोडा रिंग रोड स्थित संघर्ष नगर इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन गुल्हाने के मार्गदर्शन में एनडीपीएस दस्ते ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

छापेमारी के दौरान पुलिस ने विजय नंदलाल रहांगडाले (43) निवासी संघर्ष नगर और शहबाज फिरोज शाह निवासी महेश नगर, गिट्टीखदान को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 52 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन, एक मोपेड और नकद राशि बरामद हुई।

15 गंभीर मामलों का आरोपी है विजय रहांगडाले

Advertisement

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विजय रहांगडाले के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और चोरी समेत 15 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि विजय ने फरार आरोपी से एमडी ड्रग्स खरीदी थी, जबकि शहबाज यह नशीला पदार्थ खरीदने पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया है, जिसकी तलाश जारी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges