Published On : Wed, Jan 28th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा: वायरस बयान बना तूफान , अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी , गायिका अंजली भारती पर FIR

Advertisement

भंडारा । भंडारा जिले के फुलमोगरा में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम में गायिका अंजली भारती द्वारा दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जवाहर नगर थाना पहुंचकर अंजली भारती और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 223, 356(2) और आईटी एक्ट की धारा 167 के तहत मामला दर्ज किया है।


सांस्कृतिक मंच पर सियासी आग , पुलिस कार्रवाई शुरू

Advertisement

वायरल वीडियो में गायिका द्वारा कथित तौर पर अमृता फडणवीस के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वीडियो में मौजूद कुछ लोगों द्वारा तालियां बजाने , मंच पर नोट ऊछालने और समर्थन जताने के दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे सुसंस्कृत राज्य में महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की भाषा अस्वीकार्य है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृता फडणवीस स्वयं एक प्रतिष्ठित गायिका और कलाकार हैं, और उनके खिलाफ की गई किसी भी तरह की टिप्पणी का समर्थन नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आयोजकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges