Published On : Sat, May 5th, 2018

भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में सूरत से लायी गई ईवीएम मशीन के इस्तेमाल पर राष्ट्रवादी पार्टी ने व्यक्त किया संशय

Advertisement

नागपुर/गोंदिया: भंडारा-गोंदिया में होने वाले उपचुनाव में सूरत से लाई गई ईवीएम मशीनों से चुनाव कराये जाने वाले है। राज्य में पर्याप्त मात्रा में चुनाव की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन होने के बावजूद बहार के राज्य विशेष तौर पर गुजरात से लायी गई मशीनों के माध्यम से चुनाव होने पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने संदेह व्यक्त किया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहाँ की राज्य में दो संसदीय सीट के लिए बहार के राज्य से लाई गई ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किये जाना संदेह को पैदा करता है जबकि राज्य के पास पर्याप्त मशीन है। बीते दौर में देश भर में चुनाव प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे है ऐसे में आवश्यकता है की इस ढंग से चुनाव प्रक्रिया हो जिससे विश्वाश बढे। भंडारा-गोंदिया में सूरत से लायी गई मशीनों से चुनाव कराये जाने के विरोध में उनके दल की तरफ़ से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत किये जाने की जानकारी भी पटेल ने दी।

इतना ही नहीं पटेल ने माँग की है की भंडारा-गोंदिया में होने वाले उपचुनाव में वीवीपीटी पत्रिकाओं का भी इस्तेमाल किया जाए। पटेल के मुताबिक ऐसा किये जाने पर मत गिनने में महज कुछ घंटे अधिक लगेंगे जबकि इससे चुनाव प्रक्रिया में भरोषा बढ़ेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.