Published On : Sat, May 5th, 2018

नाराज़ नाना पहुँचे दिल्ली

Advertisement

नागपुर: भंडारा-गोंदिया में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारी को लेकर नाना पटोले ने दावेदारी ठोंक दी है। कल तक प्रफुल्ल पटेल को बड़ा भाई बताकर गठबंधन में लिए गए फ़ैसले को मानाने की बात कहने वाले पटोले अब खुद इस सीट को लेकर दावेदारी कर रहे है। भंडारा-गोंदिया सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के मंथन को लेकर शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास में एक बैठक बुलाई है। चार दिन पहले तय की गई इस बैठक में हिस्सा लेने नाना पटोले दिल्ली पहुँच चुके है। राहुल गाँधी से आवास पर होने वाली इस बैठक में नाना पटोले के साथ पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी उपस्थित रहने वाले है। इस बैठक में नाना भंडारा-गोंदिया में कांग्रेस ही चुनाव लड़े,यह बात पुख्ता तरीके से रखने वाले है।

नाना पटोले खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक है वो नहीं चाहते की गठबंधन में यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस के पाले में चली जाए। दरअसल कल तक गठबंधन में दोनों दलों के नेताओं द्वारा लिए गए फ़ैसले पर सहमिति दर्शाते हुए मुक्त भंडारा-गोंदिया करने का दम भरने वाले नाना,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष जयंत पाटिल के उस बयान से खफ़ा है जिसमे उन्होंने भंडारा-गोंदिया सीट से अपने दल के प्रत्याशी को लड़ाने का दावा किया। नाना की नाराजगी को प्रफुल्ल पटेल के शनिवार को ही दिए गये बयान ने बढ़ा दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहाँ की उनकी पार्टी प्रमुख शरद पवार से बात हुई है जिसमे उन्होंने भंडारा-गोंदिया से राष्ट्रवादी के उम्मीदवार के लड़ने की जानकारी दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.