सवांददाता/सीताराम जोशी
भंडारा। जिले के तुमसर शहर में तब दहशत फ़ैल गयी जब स्थानीय गांधी नगर निवासी रविन्द्र नागपुरे के नए घर में शनिवार शाम 7:15 बजे घरेलु एल पी जी सिलिंडर के भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गयी जबकि बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
सूत्रों के अनुसार मुरारी मधुकर पिथोड़े (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि रविन्द्र नागपुरे (30), महादेव हट्टेवार (36), तिर्थादेवी यशवंत डूम्भरे (60), ओमेश्वरी राजेंद्र संग्रामे (32), आकाश राजेंद्र संग्रामे (12), निकेश्वरी नागपुरे (27) गंभीर रूप से जख्मी हुए. जख्मीयों से 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें अधिक उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल रवाना किया गया है तथा 4 लोगों को सुभाष चन्द्र बोस उपजिला अस्पताल तुमसर में दाखिल किया गया है.
दुर्घटना की खबर मिलते ही तुमसर के नगराध्यक्ष अभिषेक कारेमोरे अस्पताल पहुंचे और घायलों की परिजनों से अपनी संवेदना व्यक्त की. विस्फोट इतना ज़बरदस्त था की नागपुरे की नई बनायीं ईमारत धाराशायी हो गयी.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews





