Published On : Sat, Jul 4th, 2015

भद्रावती : जैन मंदिर में लूटमार का प्रयास

Advertisement

Bharawati Jain mandir Theft  (2)
भद्रावती (चंद्रपुर)।
यहा के जैन मंदिर में अज्ञात सात लुटेरों ने चोरी करने का प्रयास किया. लुटेरों ने दान पेटी तोड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान सायरन बजने से बड़ी अनहोनी टल गई. यह घटना शनिवार 4 जुलाई दोपहर 1:30 को घटी. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्रावती के सुप्रसिद्ध पार्श्वन्याय (जैन) मंदिर में लुटरों ने मंदिर के पीछे की बाजु से मुख्य मंदिर में प्रवेश किया. उस समय संदीप घोटेकर और अन्य चौकीदार वहां मौजूद थे. लुटेरों ने चौकीदारों को रस्सी से बांधकर उनका मुंह बंद कर दिया. जबकि संदीप घोटेकर को चाकू का डर दिखाकर जानसे मारने की धमकी दी और मंदिर का माल कहा रखा है पूछा. उसके बाद लुटेरों ने चौकीदार और संदीप घोटेकर की मदद से मुख्य मंदिर की दानपेटी फोड़ने का प्रयास किया. लेकिन उसी समय दानपेटी को लगा सायरन बजने लगा. सायरन की आवाज़ पुरे मंदिर परिसर में फ़ैल गई. जहां लुटरें चोरी करने में असफल रहे.

Bharawati Jain mandir Theft  (1)
इस घटना की शिकायत भद्रावती पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. शिकायत के आधार पर थानेदार अशोक साखरकर ने उपनिरीक्षक हेमने और पुलिस दल के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी अज्ञात लुटेरों ने जैन मंदिर के लाखों रूपयों पर हाथ साफ़ किया था.

Bharawati Jain mandir Theft  (3)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.