Published On : Sat, Aug 3rd, 2019

बेलिशॉप प्राचीन श्री शिव मंदिर में लगी सेज

Advertisement

नागपुर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेलिशॉप – मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष में राम चरित्र मानस अखंड रामायण पाठ का आयोजन व शिवजी की सेज लगाई गई। शिव मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। सेज के दर्शन भक्त आज भी कर सकेंगे।

रामायण पाठ की शुरुवात शनिवार को सुबह 11 बजे अष्ट धातु की डेढ फिट ऊँची अभिषेक विग्रह के अभिषेक के साथ की गई। तत्पचात विभिन्न रामायण मंडलो के प्रतिनिधि संगीतमय अखंड रामायण का पाठ करने में शामिल हुए।

अखंड रामायण पाठ की समाप्ति रविवार को दोपहर 12 बजे होगी। तत्पश्चात हनुमान चालीसा वाचन व महाआरती होगी। उसके पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। प्राचीन श्री शिवमंदिर अखंड रामायण आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तगण व रामायण मंडलो से इस आयोजन में शामिल होकर पुन्यप्रासाद लेने का आग्रह किया है।