Published On : Sun, Sep 27th, 2020

दिनदहाडे खुलेआम बाल्या बिनेकर मर्डर करनेवाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

Advertisement

नागपुर- कुख्यात जुआ अड्डा संचालक बाल्या बिनेकर के हत्यारों को नागपुर क्राईम ब्रांच ने 24 घंटो के भीतर किया गिरफ्तार है. घरफोडी विरोधी तथा वाहन चोरी विरोधी पथक के दस्ते ने मुख्य आरोपी चेतन हजारे , रजत तांबे, भरत पंडित को रामटेक परिसर से गिरफ्तार किया है , गौरतलब है कि वारदात के कुछ घंटों पहले अपराध शाखा के यूनिट एक के दस्ते ने आसिफ लुडेरकर को हिरासत में लिया था. सुत्रो के अनुसार पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी चेतन हजारे ने वारदात को अंजाम देने की बात की है. आरोपियों द्वारा माउजर जाम होने से बाल्या बिनेकर पर गोली नही चल पाई थी, इसलिये माउजर की मैगजीन घटना स्थल पर गिर गई थी. इस मामले में आगे की जांच सीताबर्डी पुलिस कर रही है.

याद रहे कि ‘ जनता कर्फ्यू ‘ के दिन यानी शनिवार 26 सितंबर को भोले पेट्रोल पंप के चौक पर दिनदहाड़े सिग्नल पर लोगों की आंखों के सामने बाल्या बिनेकर की अनगिनत बार चाकू, गुप्ती और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार यह वीडियो भी वायरल हो चुका था. जिसके बाद पुलिस के लिए भी यह मर्डर चुनौती जैसा रहा. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें धर दबोचा.

More details awaited

Advertisement

Read: Live Video: Gambling den owner, Kishor Binekar killed in broad day light in Nagpur

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.