Published On : Sat, Nov 3rd, 2018

बैधनाथ चौक का हाल बेहाल : बंद सिग्नल और नदारद ट्रैफ़िक सिग्नल

Advertisement

कई दिनों से सिग्नल बंद, रोज ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान वाहनचलाक

नागपुर: बैधनाथ चौक से लेकर मोक्षधाम चौक तक रोज शहर के नागरिकों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. यहाँ एक सड़क का निर्माणकार्य चल रहा है. बैधनाथ चौक का सिग्नल बंद होने की वजह से और ज्यादा मुश्कीलें बढ़ गई हैं.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यहां दिन भर पुलिस नहीं रहती है. लेकिन शाम के समय कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए यहाँ एक से दो ट्रैफिक पुलिस पहुंच जाती है. लेकिन दिनभर यहां ट्रैफिक जाम के कारण घंटों लोगों को खड़े रहना पड़ता है.

ऐसे में इस समय एम्बुलेंस आने पर उसे निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिलेता. कुछ दिनों से गणेशपेठ बस स्टैंड के पास भी ट्रैफिक पुलिस कम दिखाई देने लगे हैं और जो लगे भी होते हैं तो वे वाहनचालकों के चालान काटते हुए नजर आते हैं.

हालांकि इन दिनों रोज शहर में ट्रैफिक की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. लेकिन कई चौकों पर परिस्थिति ज्यादा खराब है. उसी में से एक बैधनाथ चौक की भी हालत काफी खराब हो चुकी है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement