Published On : Wed, Sep 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बड़ा ताजबाग में मंडप डेकोरेशन दुकान में भीषण आग, ₹70 लाख का नुकसान

आधी रात लगी आग में दुकान का पूरा सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Advertisement

बड़ा ताजबाग में मंडप डेकोरेशन दुकान में भीषण आग, ₹70 लाख का नुकसान

नागपुर: बड़ा ताजबाग परिसर में आधी रात मंडप डेकोरेशन की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन विभाग के शुरुआती आकलन के अनुसार, हादसे में करीब ₹70 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बड़ा ताजबाग परिसर में हाजी मोहम्मद वकील की मंडप डेकोरेशन की दुकान है। देर रात करीब 12:11 बजे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की सूचना मिलते ही सक्करदरा अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सामान बड़े पैमाने पर जल चुका था।

अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती आकलन में करीब ₹70 लाख के नुकसान की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

Advertisement

घटना की पुलिस में भी सूचना दर्ज कराई गई है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की अंतिम राशि की जानकारी जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.