Published On : Wed, Jul 27th, 2016

डाॅ. ममतानी दंपति द्वारा वणी क्षेत्र मेें भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर

Advertisement

ayurvedic camp
नागपुर/वणी:
जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम एवं आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में डाॅ. ममतानी दंपति द्वारा भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर का आयोजन शनिवार 30 जुलाई 2016 को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सिंधी गुरूद्वारा, गुरुनानक नगर, सिंधी काॅलोनी, वणी में आयोजित किया गया है।

जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डाॅ. जी.एम. ममतानी व डाॅ. अंजू ममतानी के अनुसार शिविर में संधिवात-जोड़ों का दर्द, सूजन, जकड़न, लकवा, गठियावात, गाऊट, साइटिका, स्नायु पीड़ा, कंपवात, आॅस्टियो आर्थराइटिस, कमरदर्द, घुटने का दर्द, डायबिटीज, हृदय रोग, हायपरटेंशन, हायपरकोलेस्ट्रोल, मिर्गी, माइग्रेन, सायनोसायटिस, दमा, पुरानी सर्दी-खांसी, थायराइड विकार, एसिडिटी, अल्सर, कब्ज, एलर्जी, उदर विकार, किडनी विकार, बवासीर, पथरी, सोरिएसिस, सफेद दाग, चर्मरोग, एक्जिमा, रक्तप्रदर, श्वेत प्रदर, कष्टार्तव, बांझपन (संतान न होना), स्त्रीरोग, सौंदर्य समस्याएं, मुहांसे, झाइयां, मोटापा, दुबलापन, बालों का झड़ना, असमय बाल सफेद होना, सेक्स समस्याएं, आॅस्टियोपोरोसिस, स्पांडिलाइटिस, स्लिपडिस्क, पी.आय.डी, फ्रोजन शोल्डर, मस्क्यूलर डिस्ट्राॅफी, पोलियो, एवैस्कुलर नेक्रोसिस (टछ) इत्यादि रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक-पंचकर्म चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

इस अवसर पर औषधि व पंचकर्म पर विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही ब्लड शुगर केवल 20 रु में किया जाएगा। शिविर में आए हुए रुग्णों को स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका निःशुल्क दी जाएगी। अतः इच्छुक व्यक्ति 30 जुलाई 2016 को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शिविर स्थल पर मात्र 50 रू शुल्क देकर अपना पंजीकरण करें। इसके पहले इच्छुक रुग्ण जीकुमार आरोग्यधाम में फोन नं. 0712-2646600, 2647600, 2634415 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.