
गोंदिया अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में हुए तथाकथित (दान) चंदा चोरी मामले को लेकर अब देश भर में सियासी पारा गरमा गया है। इसी कड़ी में सोमवार 13 जुलाई को गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरकर एक बेहद अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कथित चंदा चोरी के खिलाफ सीधे भगवान राम के दरबार में अर्जी लगाने का फैसला किया और शहर में एक बड़ी ‘भजन दिंडी’ (भजन यात्रा) निकाली।
‘भजन अस्त्र’, घंटी-मंजीरों के साथ कांग्रेसी
आंदोलन की कमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर वराडे ने संभाली। गांधी प्रतिमा के पास मौजूद राम मंदिर से शुरू हुए इस आंदोलन में सिर पर गांधी टोपी और हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राम कृष्ण हरी’ के भजनों की गूंज सड़कों को गुंजा दिया।
राम नाम सत्य है , ट्रस्टी गायब है!
जिला अध्यक्ष अमर वराड़े ने प्रतिक्रिया देते कहा-जब तक राम मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त नहीं किया जाता, हमारा यह आध्यात्मिक और राजनीतिक संग्राम थमेगा नहीं। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि आस्था के सबसे बड़े केंद्र में जो चंदा चोरी हुई है, उसने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है।शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दिंडी गांधी प्रतिमा के पास मौजूद राम मंदिर पहुंची। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम के दर्शन किए, आरती की और भजन गाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
अब देखना यह है कि गोंदिया से उठी इस भजन की गूंज और ट्रस्ट को बर्खास्त करने की यह मांग दिल्ली और अयोध्या के गलियारों में क्या रंग लाती है।
रवि आर्य
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews
सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...
गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...
इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews




