Published On : Mon, Nov 5th, 2018

कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह पर Team WCLके उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

Advertisement

हर कर्मी के सहयोग से होगी कम्पनी की तरक्की: श्री राजीव रंजन मिश्र

44वें कोल इंडिया स्थापना दिवस के निमित्त आज (सोमवार,05 नवंबर 2018 को) यहां वेस्टर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में आयोजित समारोह में 53 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें माइंस रेस्कयू की टीम के दस सदस्यों , 25 हज़ार रुपये प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ विशेष सम्मानित किया गया, जिन्होंने गत माह एक्टेरिनबर्ग (रूस) में सम्पन्न अंतर्राष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में मोस्ट एक्टिव टीम का ख़िताब जीत कर न केवल वेकोलि और कोल इंडिया बल्कि इंडिया का नाम भी रोशन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने कम्पनी कर्मियों का आह्वान किया कि वेकोलि की तरक्की में हर एक कर्मी योगदान सुनिश्चित करें।

स्वागत भाषण निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार ने किया।संचालन समिति सदस्य श्री सी जे जोसेफ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि कोल इंडिया लिमिटेड के भूतपूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री सी एच खिस्ती, वेकोलि के अवकाश प्राप्त निदेशक (तकनीकी) श्री के के शरण एवं निदेशक (वित्त) श्रीमती इरावती दाणी तथा बीसीसीएल के भूतपूर्व निदेशक (तकनीकी) श्री एस एन कटियार का सत्कार किया गया।

समारोह में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती प्रगति लभाने, निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक (वित्त) श्री एस एम चौधरी एवं सीवीओ श्री ए पी लभाने एवं संचालन समिति सदस्य सर्वश्री एस क्यू ज़मा, सी. जे. जोसफ़, सुधीर घुरडे एवं शिव कुमार यादव प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री एस पी सिंह ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।सम्मान समारोह के दौरान सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.