Published On : Fri, Nov 16th, 2018

बाघो ने मांगा अवनी के लिए इंसाफ

Advertisement

शहर कांग्रेस कमेटी का अनोखा आंदोलन

नागपुर- नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर सचिव आनंद तिवारी के नेतृत्व में अवनी को न्याय दिलाने के लिए एक अनोखा आंदोलन किया गया. आंदोलन में जंगल के प्राणी स्वयं सदर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस निरीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए कहा जंगल हम प्राणियों का है और इंसान वहां पर अतिक्रमण कर रहा है. अवनी को जिन लोगों ने मारा उन लोगों पर कार्रवाई की जाए. जिसमें वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और जो शिकारी इसमें शामिल है उन पर कार्रवाई की जाए.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आनंद तिवारी ने बताया आज अगर गुनहगारों को छोड़ देते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब ऐसे मंत्री कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर बाकी जंगल के प्राणियों को मारने में थोड़ा भी संकोच नहीं करेंगे. इसीलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जो दोषी साबित होते हैं उन्हें सजा मिले यह हमारी मांग है. आंदोलन में प्रमुख रूप से नागपुर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरज पांडे, दक्षिण अध्यक्ष इमरान पठान, उत्तर नागपुर अध्यक्ष अमोल लोनारे, राहुल चक्रधर, मोनू चक्रधर, विशाल वाघमारे, रशिक रानेकर, चाल्स लेवनार्ड, , रोबिन उइके, सोहेल अंसारी, जावेद शेख़, चेतन मेश्राम आदी प्रमुखता से मौजूद थे.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement