Published On : Mon, Jul 16th, 2018

एटीएम फोड़ने वाले 2 गिरफ्तार

Advertisement
Man Arrested

Representational Pic

नागपुर: बेलतरोडी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने 2 एटीएम में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन कैश निकालने में विफल रहे. देर रात ही पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई. बिना समय गंवाए पुलिस जांच में जुट गई और रविवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में विशाल राजू नंदा और करण नारायण यादव का समावेश है.

दोनों मंडला के रहने वाले है और मजदूरी के लिए नागपुर आए थे. शनिवार रात 11.30 बजे के दौरान मनीषनगर टी-प्वाइंट के समीप हरिहरनगर की एसबीआई शाखा से लगा एटीएम फूटा हुआ दिखाई दिया.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसी दौरान बेसा चौक के समीप स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा से लगे एटीएम में भी चोरी का प्रयास होने की जानकारी मिली. खबर मिलते ही बेलतरोडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी. रविवार को पूरे परिसर में पुलिस ने आरोपियों की तलाश की.

रविवार रात विशाल और करण संदेहास्पद स्थिति में घूमते दिखाई दिए. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शराब के नशे में एटीएम फोड़ने की जानकारी दी. डीसीपी नीलेश भरणे और इंस्पेक्टर विजय तलवारे के मार्गदर्शन में पीएसआई संदीप आगरकर, हेडकांस्टेबल अविनाश ठाकरे, रणधीर दीक्षित, प्रशांत सोनुलकर, कुणाल, होमगार्ड राहुल और सतीश ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.