Published On : Thu, Nov 13th, 2014

गडचिरोली : 3000 की रिश्वत लेते सहायक लेखाधिकारी धराया

Advertisement


Khirusing Rathod
गडचिरोली।
13 नवंबर को एसीबी गडचिरोली के अधिकारी व कर्मचारी मिली शिकायत के अनुसार एलआईसी चौक कॉम्प्लेक्स, गडचिरोली परिसर में जाल बिछा कर 3000 रुपये लेते हुए सहायक लेखाधिकारी, एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प, गडचिरोली को रंगेहाथों पकड़ लिया. जिससे परिसर में खलबली मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी ने सरकारी आदिवासी बालकों के हॉस्टल, गडचिरोली क्र. 2 में शिक्षा ग्रहण करने वाले बालकों के लिए भोजन व्यवस्था का ठेका लिया था. उससे सहायक लेखाधिकारी दत्तात्रय खरुसिंग राठोड (50) एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प, गडचिरोली ने मई 2014 के कुल 2,89,000  रुपयों के बिल की मंजूरी के लिए 3000 रुपयों की रिश्वत माँगी. फरियादी ने इसकी सूचना एसीबी, गडचिरोली को देने पर उसे रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया गया.

उसके खिलाफ रिश्वत प्रतिबन्धक कानून की धारा 1988 के तहत मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है.

इस कार्रवाई में पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव के मार्गदर्शन में डी. डब्लू. मंडलवार, एम.एस. टेकाम, मोरेश्वर लकड़े, विठोबा साखरे, सत्यम लोहबरे, परिमल बाला, वसंत जौलालकर, नरेश आलाम, उमेश मसरकार ने सहयोग दिया. वहीं एसीबी ने यह भी आह्वान किया कि यदि कोई रिश्वत मांगता है तो टोल फ्री न. 1064 से सम्पर्क कर शिकायत की जा सकती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.