Published On : Thu, Nov 13th, 2014

तलेगांव : एक महीने बाद हत्या का मामला दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


तलेगांव (शामजीपंत) (वर्धा)।
समीप के ही परतोड़ा निवासी युवक नीलेश बालकृष्ण कुयटे (22) ने आत्महत्या नहीं की थी. जहर पिलाकर उसकी हत्या की थी. ऐसा प्राथमिक जांच के बाद पता चलने पर तलेगांव पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया तथा आरोपी दंपत्ति संतोष पचारे व संगीता पचारे को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार परतोड़ा निवासी आरोपी महिला और मृतक के संबंध में गांव में अलग-अलग चर्चाएं चल रही थी. पति को इस बात की खबर मिलने पर महिला ने तीन महीने पहले मृतक नीलेश के खिलाफ पुलिस स्टेशन में विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करवाया. लेकिन कुछ दिनों बाद फिरसे दोनों के धागे जुड़ गए इस बार संगीता के पति संतोष पचारे ने नीलेश को हटाने की साजिश रची. 10 अक्टूबर को बोके के खेत में उसे बुलाकर जबरदस्ती उसे जहर पिलाया गया जिससे नीलेश की मौत हो गयी और सभी आरोपी लाश छोड़ फरार हो गए. दरम्यान मृतक नीलेश की माँ ने मेरे बेटे ने खुद जहर नहीं पिया उसे पिलाया गया है ऐसी शिकायत दर्ज की. मृतक के माँ के बयान के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की. इसमे आरोपी दंपत्ति संतोष पचारे व संगीता पचारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. वही आरोपी त्रिशूल पचारे, आरोपी सुभाष यादव समेत एक आरोपी फरार है. जिनकी तलाश जारी है. आगे की जाँच पीएसआय शेख, मुसा पठान, सचिन दवाले, घनश्याम लांडगे कर रहे है.

गौरतलब है उक्त घटना में तलेगांव पुलिस ने खुन का मामला दर्ज नहीं किया था. मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक वर्धा में शिकायत दर्ज करने पर तलेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational pic

Representational pic

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges