Published On : Thu, Mar 1st, 2018

अवैध रूप से मैग्नीज पत्थर चुराते ट्रक सहित आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


नागपुर: बोर्डा मार्ग पर कांद्री परिसर में अवैध रूप से मैग्नीज पत्थर की चोरी करते एक आरोपी को ट्रैक्टर समेत रंगे हाथों पकड़ा गया। कन्हान पुलिस द्वारा जब्त माल जिसमें ट्रैक्टर का भी समावेश है। इसकी कीमत 3 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही मैग्नीज पत्थर के माल की कीमत 5 हजार रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हान पुलिस को बोर्डा रोड पर बुधवार दोपहर 2 बजे के आस पास ट्रैक्टर क्रमांक एम.एच.40 वाय 7110 व ट्रॉली क्रमांक एम.एच.40 ए 7308 से 5 टन मैग्नीज के पत्थर की ढुलाई करते पकड़ा गया। मामले में वाहन चलक सिहोरा निवासी 20 वर्षिय देवीदास हुमने को बिना परमिट इस खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़ा। जब्त माल की कीमत 5 हजार रुपए बताई गई है।


पूछताछ में आरोपी ने माल खंडेलवाल कम्पनी से खरीदे जाने की जानकारी भी दी। साथ ही बिना कागजात का वाहन जिसकी कीमत 3 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ कलम 379 भादंवि 130/177 मोटर परिवहन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। कन्हान पुलिस थाने के थानेदार चंद्रकांत काले के मार्गदर्शन में मामले की जांच सहायक फौजदार गुलाबसिंह ठाकुर कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.