नागपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागपुर महानगर की विशेष बैठक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जमालभाई सिद्दीक़ के मार्गदर्शन में बैठक आयोजिक की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चे के शहर अध्यक्ष शेख फिरोज के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस विशेष बैठक में मोर्चा द्वारा “अल्पसंख्यक संवाद यात्रा” का आयोजन किया गया है। यह यात्रा 4 मार्च को औरंगाबाद से शुरू होकर संपूर्ण महाराष्ट्र में भ्रमण करेगी।
अल्पसंख्यक समाज के नगरिकों से संपर्क कर केन्द्र तथा राज्य सरकारों की योजनाएं विशेष तौर पर अल्पसंख्यक समाज के लिए शुरू की गई योजनाओं को बताया जाएगा। यात्रा 7 अप्रैल को नागपुर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेबजी दानवे पाटिल, केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी, नागपुर महानगर के सभी विधायक, नगरसेवक आदि की प्रमुख उपस्थिति में समाप्त होगी। बैठक में यात्रा के नागपुर में समापन कार्पयक्रम के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
आगामी 11 मार्च रविवार को भाजपा नागपुर महानगर के कार्यालय में संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयो की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई गई है। उस पर भी चर्चा की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक को प्रदेश अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़, प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खान, शहर अध्यक्ष शेख फिरोज ने मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन एवं आभार प्रर्दशन शहर महामंत्री राकेश गांधी जैन ने किया।
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"
नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews
मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews
मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...
नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra











