मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली पर लगा है अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरी तरह से मारपीट का आरोप। अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि बिगबॉस में भी लोगों ने अरमान कोहली के गुस्से को देखा था। अरमान के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज भी किया गया है।
क्या है अरमान के खिलाफ आरोप?
– सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की है। नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अरमान न गुस्से में आकर उन्हें बेरहमी से पीटा है।
– पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वे पिछले तीन साल से अरमान संग रिलेशन में है।
हो सकती है सात साल की सजा
– नीरू रंघावा की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर अरमान को 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती हैा
पहली गर्लफ्रेंड भी लगा चुकी है आरोप
– इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं बिगबॉस में आने के बाद अरमान की नजदीकी काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी से बढ़ी, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
बिग बॉस में भी कर चुके हैं हाथापाई…
– अरमान कोहली अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वो बिग बॉस के घर में भी अपना आपा खो चुके हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी। सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था और फिर वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे।
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





