Published On : Tue, Jun 5th, 2018

व्हाट्सएप मैसेज को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष

Advertisement

नई दिल्ली: शहर के दिल्ली कैंप में वाट्स एप ग्रुप में फोटो डालने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। रविवार देर रात हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया, जबकि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सिक्का कॉलोनी में रहने वाले अजय ने बताया कि उसके भाई लव जौहर ने वाट्स एप ग्रुप पर गलती से एक फोटो डाल दी थी।

इस बात पर ग्रुप के सदस्य दिल्ली कैंप निवासी बंटी उर्फ दिनेश ने आपत्ति जताई। इस पर लव ने कहा भी कि उससे गलती से यह फोटो डल गई है। बंटी और अजय दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। फोटो भेजने की बात पर बंटी ने लव को अपने घर बुला लिया। लव अपने दूसरे भाइयों के साथ वहां पहुंचा तो कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि इस मारपीट में लव के सिर पर ईट व डंडों से वार किया गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। इस हमले में लव के दो भाई कमल, उमेश और उसका एक साथी मोनू भी घायल है। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई हैं।

सड़क पर उतरे परिजन
हंगामा रविवार रात साढ़े 11 बजे हुए संघर्ष में युवक की मौत के बाद मौके पर उसके कई परिजन पहुंच गए। रात को परिजनों ने शव उठाने के दौरान हंगामा किया, लेकिन पुलिस के आश्वासन पर शांत हो गए।

Advertisement

सोमवार सुबह आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन फिर से भड़क गए और सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करते हुए दिल्ली रोड को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी पहुंची।

नरेंद्र कुमार ( थाना प्रभारी, सिविल लाइन) का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक दिल्ली रोड जाम रहा, जिससे लोगों का काफी परेशानी हुई। पुलिस ने मृतक लव के भाई अजय की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.