Published On : Tue, Nov 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मतदाता सूची के संबंध में आपत्ति होने पर संबंधितों को उपस्थित होने की अपील

Advertisement

नागपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संभागायुक्त विजयलक्ष्मी प्रसन्ना बिदरी को मतदाता सूची निरीक्षक नियुक्त किया गया है। तदनुसार, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दावों और आपत्तियों को लेकर 30 नवंबर को शाम 4.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के छत्रपति सभागार में एक बैठक आयोजित की गई है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुरोध किया है कि सभी मतदाता, नागरिक, राजनीतिक दल, यदि उन्हें लोकसभा या विधानसभा चुनाव से संबंधित मतदाता सूची के संबंध में कोई आपत्ति या शिकायत है, तो बैठक में भाग लें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.