Published On : Sat, Sep 17th, 2016

चिल्लर नेता जबान संभाल कर बोले : अनिल देशमुख

Advertisement
Anil Deshmukh

File pic

नागपुर: विदर्भवादी और माझा विदर्भ पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार तिरपुड़े ने शुक्रवार को एक बयान देकर राष्ट्रवादी पार्टी अध्यक्ष शरद पवार पर विदर्भ को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया था। तिरपुडे के इस आरोप का उत्तर देते हुए पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने तिरपुडे को चिल्लर नेता करार दिया। देशमुख ने उनकी पार्टी प्रमुख को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहाँ कि राजकुमार तिरपुडे राष्ट्रवादी पार्टी को अकल ना दे बल्कि किसी बड़े नेता के खिलाफ बोलते हुए शब्दो की मर्यादा रखे। तिरपुडे ने विदर्भ की बदहाली के लिए शरद पवार को भी जिम्मेदार बताते हुए कहाँ की पवार इन दिनों जनता की इच्छा पर विदर्भ राज्य का समर्थन देने की बात कह रहे है पर असल में उन्होंने ही राज्य की उपराजधानी की वाट लगाई है। पवार ने अपने शाशनकाल में पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र का विकास किया।

इस आरोप के जवाब पर देशमुख ने कहाँ की उनकी पार्टी और खुद शरद पवार ने जनता की मर्जी पर विदर्भ देने का सार्वजनिक तौर पर मत व्यक्त किया है। पार्टी की यही भूमिका है तिरपुडे राका पर आरोप लगाने की बजाये बीजेपी से सवाल करे विदर्भ के मुद्दे पर पार्टी को कामियाबी मिली है सरकार राज्य निर्माण की पहल करे हमारी पार्टी इस मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.